क्यूँ_हो_रही_है_सबको_नींद_कि_बीमारी_cover_mjkeblogs_24724

क्यूँ हो रही है सबको नींद कि बीमारी ?

नींद की बीमारी, दोस्तों ये टॉपिक मैंने बहुत रिसर्च करके निकाला हैं। जो लोगों को ज्यादा पैमाने पर अपने चपेटें में ले रहा है। और ईसके चपेटें में छोटे और बड़े दोनो आ रहें है। इसलिए मैंने इसपर यह ब्लॉग लिखा हैं जिसका नाम हैं “क्यूँ हो रही है सबको नींद कि बीमारी ?” नींद एक ऐसी अवस्था है जब हमारा शरीरशांत होता है, जब हम सोते है, तब हमारा शरीर रिपैर होता है। नींद के अनेकों फायदे है। अच्छी नींद बीमारी का खतरा कम करती हैं। नींद पूरी हुई तो एक्सीडेंट का खतरा कम होता है। अच्छी नींद याददाश्त बढ़ाती है। अच्छी नींद चिंता और अवसाद को कम करती है। अच्छी नींद होने से आपका चेहरा अधिक आकर्षक दिखता है। आपकी सोचने कि शक्ति तेज होती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है। वजन को नियंत्रित करती है। आप खुश मेहसूस करते है। आप ताकतवर मेहसूस करते है। हृदय स्वस्थ रेहता है।

हम सब लकी है कि दिनभर की भागदौड़ के बाद और थकान के बाद शासकों हमें अछि नींद आती हैं। और हम रातभर चैन की नींद सोते है।

लेकिन आजकल हमारा खाना, हमारा काम और हमारी आदतें ऐसी हो गई है कि, बहुत से लोगों को नींद ना आने की बीमारी हो रही हैं।

नींद की बीमारी क्या है ? ये कैसे होती है ? नींद की बीमारी होने के कारण क्या है ? और इसे ठीक कैसे कर सकते है ? ये मैंने इस ब्लॉग में बताया है।

क्यूँ हो रही है सबको नींद कि बीमारी ?

1. नींद की बीमारी क्या है ?

नींद की बीमारी का मतलब ऐसी स्थिति है जो, आपके सोने की क्षमताओं को काम करती है। जिससे आपको नींद ही नहीं आएगी, या बार-बार आपकी नींद खुलेगी

नींद की बीमारी को विस्तार से समझने के लिए मैंने नींद की बीमारी के बारे में विस्तार से बताया है कि जो आम तौर पर लोगों को होते है।

  1. अनिद्रा: इस अवस्था में आपको नींद आने में देरी हो सकती है। और नींद आई भी तो नींद पूरी होने में कठिनाई हो सकती है।
  2. स्लीप एपनिया: इस अवस्था में लोगो को सोते समय सांस लेने कि समस्या पायीं जाती हैं। इसलिए बार-बार नींद खुलती है, क्योंकि सास लेने में तकलीफ होती है इसी वजह से कुछ लोग मुंह से सास लेते हैं। तब जोर जोर से घोरने की आवाज निकालते है।
  3. नार्कोलेप्सी: इस बिमारी में आपको दिन में बहुत ज्यादा नींद आएगी और कुछ स्थितियों में नींद का दौरा भी पड़ सकता है।
  4. रेस्टलेस लेग सिन्ड्रोम: इस बिमारी में आपके पैरों को समस्या होती है, सोते समय आपके पैरों में असहजता मेहसूस हो सकती है।
  5. अवधिक अंग संचालन विकार: इस बीमारी में लोग सोते समय बार-बार हाथ पैर हिलाते हैं।
  6. आईईएम स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर: नींद में होते समय सपनों में जो हो रहा है उसे सच मानकर डर जाना, या उसे सच मानकर वैसा व्यवहार करना।
  7. नींद में चलना: (bomnabulism) इसके बारे मैं तो सबको पता है, नींद में चलना या इधर उधर घूमना। ये बिमारी ज्यादा फेमस है।
  8. नींद में बात करना: ( somniloqve ) इस बिमारी में लोग नींद में बात करने लगते हैं, नींद में होने वाली चीज़ या उनके साथी हुई चीज़ नींद में ही बड़-बड़ाने लगते है।
  9. बक्शिज्म: इस बिमारी में व्यक्ति नींद में अपना दांत पिसने लगता है, या दातो जो जोर से बीच देता है।
  10. नींद का पक्षघात: इस अवस्था में उस व्यक्ति को सोते समय इधर उधर हिलना भी मुश्किल हो जाता है। और ये जगते समय भी होता है।

ऊपर दिए गए नींद की बिमारी के 10 विकार दैनंदिन जीवन जीने में बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं, और इसका सही इलाज होना अति आवश्यक है।

नींद_कि_बीमारी_Neend_ki_bimari_ke_niyam_mjkeblogs_24724

2. नींद की बीमारी किस वजह से हो सकती है ?

नींद की बीमारी होने की बहुत सारी वजह हो सकती है, मैंने सारी समस्याओं को विस्तार से बताया है।

नींद की बीमारी आपको कुछ शारीरिक बीमारियों की वजह से हो सकती है। जैसे कि दिल की बीमारी, फेफड़ो के रोग की वजह से, कोई तांत्रिक विकार के कारण या कोई पुराने रोग के चलते आपको ये नींद बीमार हो सकती है। जिसमें शामिल है,

  1. मानसिक स्वास्थ्य: नींद संबंधि बीमारी अवसाद और चिंता जैसी मानसिक स्थिति के कारण होता है।
  2. दवाएँ: बिमारियों में जो हम दवाएँ खाते हैं, वो भी नींद की बीमारी का कारण बन सकती है।
  3. अनुवांशिकी: कुछ लोग उनकी अनुवांशिक रचना के आधार पर भी नींद की बीमारी होने के सम्भावनायें बहुत ज्यादा हो सकती हैं।
  4. जीवन शैली के कारण: अनियमित प्रोग्राम, कैफिन, शराब का शेवन, और उम्र बढने जैसी दिनचर्या के करण भी नींद संबंधि बिमारिया होने में मदत कर सकती है।
  5. एलर्जी और स्वसन संबंधि समस्याएं: इस प्रकार में उस व्यक्ती को किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है या सर्दी और ऊपरी श्वसन संक्रमण के वज़ह से सास लेने में कठिनाई आ सकती है। जिससे नींद की बीमार हो सकती है।
  6. बार बार पेशाब आना: कुछ लोग दिनमे ज्यादा पानी पीते हैं, तो उन्हें रात में सोने के बाद बार-बार पेशाब आने की परेशानी होती है, इस वजह से उनकी नींद बार बार टूटती है।
  7. तमव और चिंता: कुछ लोग ज्यादा सोचते हैं, उन्हें ज्यादा टेंशन होती है। तनव आता है, चिंता करता है। ये चीज नींद की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

आपके मस्तिष्क पर खराब नींद के अल्पकालिक और दीर्घकालिक परिणाम

सीरिअल न.लघु अवधिदीर्घकालिक
1तनाव बढ़ता है ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन
2मनोदशा संबंधी विकारों में योगदान देता हैउन्नत अमाइलॉइड और टौप्रोटीन का निर्माण
3संज्ञानात्मक मुद्दे: प्रतिक्रिया समय, और प्रदर्शनमस्तिष्क का आयतन कम करें
4कार्यकारी कार्य में परिवर्तन: स्मृति निर्माण और निर्णय लेनाबीमारी का खतरा बढ़ जाता है

नींद की बीमारी के लक्षण क्या हैं ?

निचे मैने नींद की बिमारी के कुछ सामान्य लक्षण बताए हैं,

  1. दिन के समय नींद आना
  2. रात को सोने में परेशानी होना
  3. अनुचित समय पर सो जाना
  4. असमान्य पैटर्न में सांस लेना
  5. सोते समय हिलने डुलने में असहाज महसुस होना
  6. नींद के दौरन असमान्य या परेशान करने वाली हरकते या अनुभव
  7. अनियामित नींद और जागने का चक्र
  8. ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई होना
  9. चिड-चिड़ापन या चिंता करना
  10. वजन बढ़ना
  11. अवसाद

ऊपर दिए गए सभी नींद की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, अगर आपको किसी में कोई समस्या हो रही है तो ध्यान देने वाली बात है।

बेहतर नींद के लिए टिप्स

नींद की बीमारी का इलाज उसके अलग-अलग प्रकार और उस बीमारी के गंभीर कारण के आधार पर अलग-अलग तारीख से होता है। इसके इलाज के बारे में मैंने लिखा है,

  • अच्छी नींद के लिए
  • सुसंगत – दैनिक कार्यक्रम बनाए रखें
  • अपने दैनिक कॉफ़ी का सेवन कम करें
  • कंप्यूटर और टीवी बंद कर दें
  • भरे पेट बिस्तर पर न जाएं
  • खाली पेट बिस्तर पर न जाएं
  • नियमित व्यायाम में करे
  • सोने से पहले पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें
  • अपने शयनकक्ष को शांत और अँधेरा रखें
  • एक आरामदायक गद्दा तकिया और बिस्तर में निवेश करें
  • सो जाओ और अपनी आंतरिक अलार्म घड़ी का उपयोग करते हुए उठो

निष्कर्ष :

कुछ बिमारिया ऐसी होती है जो हम अपने हाथों से बुलावा देकर लेके आते हैं। उनके से एक है नींद की बीमारी। मैंने ऊपर बताया कि इस बीमारी के होने के कारण क्या हैं, आज की लाइफस्टाइल हमें ऐसा जीने में मजबूर करती है पर, फिर भी कंट्रोल हमारे हाथों में होता है। स्वास्थ्य से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं, इसका ख्याल रखे। मैं आशा करता हूं कि इस लेख में मैंने नींद की बीमारी के बारे में अछे से बता पाया हू। धन्यवाद।

FAQ

किसकी कमी से नींद ज्यादा आती है?

अगर आपके शरीर में विटामिन C की कमी हो गई है, तो आपको नींद आने की बीमारी होती है।

ज्यादा नींद आना कौन सी बीमारी के लक्षण है?

नार्कोलेप्सी ये ऐसी बीमारी है जिसमें त्त me बहुत ज्यादा नींद आती है और दिन me भी नींद का दौरा पड़ने के सम्भावनायें होती है।

मुझे हर समय नींद और आलस क्यों महसूस होता है?

अगर खून में ईरान की कमी हो गई हो तो थकान साँस फूलता आलस अना और नींद अना ये सब चीजे मेहसूस हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content